फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला चालक की्लापरवाही से पुल पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉला चालक की लापरवाही से पुल पर लगा जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद ।
शनिवार को शाहाबाद के मारकंडा पुल पर ट्रॉला चालक की लापरवाही से जाम लग गया। इस कारण सैकड़ों वाहन फंस गए। गुस्साए वाहन चालकों की ट्रॉला चालक से बहस भी हो गई। झगड़े को बढ़ता देख लोगों ने बीच बचाव किया। मारकंडा पुल पर माल से लदे एक ट्रॉला ने शहर की तरफ जाने के लिए रॉन्ग साइड से यू-टर्न ले लिया। यू-टर्न पर चौड़ाई कम होने के कारण ट्रॉला वहां फंस गया। इस वजह से अनेकों वाहन जाम में फंस गए। लापरवाही के कारण अन्य वाहन चालकों ने ट्रॉला चालक को खूब खरी खोटी सुनाई। करीब 20 मिनट की बहस के बाद जब झगड़े की स्थिति बनी तो अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। बाद में चालक ने ट्राला हटाया और यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें