तीन युवकों और महिला को पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा ।
लाडवा के गांव बनी के खेतों में एक महिला के साथ तीन युवकों को गांववासियों ने आपत्तिजनक हालात में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला सहित तीनों युवकों को काबू कर लिया। गांव बनी के पूर्व सरपंच सुभाष चंद ने बताया कि गांव के किसान ओमी और गुरमेज के खेतों में एक महिला के साथ तीन युवकों को किसी गांववासी ने संदिग्ध अवस्था में देखा। इसकी जानकारी उसने गांव के लोगों को दी। इसके बाद उन्हें पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया।