फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना ब्रांच में मछली पकड़ते युवक दिल का दौरा पड़ने से युवक डूबा, गौताखोर ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना ब्रांच में मछली पकड़ते युवक दिल का दौरा पड़ने से युवक डूबा, गौताखोर ने बचाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गांव दबखेड़ी के समीप नरवाना ब्रांच नहर किनारे एक युवक को उस समय दिल का दौरा पड़ गया जब वह मछली पकड़ने लगा। वह कांपते हुए पानी में जा गिरा, जिसे नहर के दूसरे किनारे पर बैठे गौताखोर प्रगट सिंह ने तत्काल बचा लिया। जानकारी अनुसार झांसा रोड निवासी रमेश कुमार दोपहर करीब एक बजे नहर में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान नहर के दूसरे किनारे गौताखोर प्रगट सिंह खाना खा रहा था। प्रगट सिंह ने बताया कि उसकी नजर रमेश कुमार पर पड़ी, जो मछली पकड़ते समय अचानक ही दिल का दौरा पड़ने से पानी में जा गिरा। वह तत्काल ही उसके निकालने के लिए पहुंचा और करीब 13 मिनट बाद वह उसे निकालने में कामयाब रहा। उसे तत्काल ही एलएनजेपी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें