फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। गुहला-चीका रोड पर गांव दीवाना के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव पीडल निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है।
एएसआई बलिंद्र सिंह ने बताया कि गांव पीडल निवासी विजय कुमार बाइक पर पिहोवा से अपने गांव की ओर जा रहा था। गांव दीवाना के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक सहित सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अस्पताल ले जाते समय विजय कुमार ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक विजय कुमार के भाई विजेंद्र की शिकायत पर ट्रक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें