फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच पर सरकारी भूमि से पेड़ कटवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सरपंच पर बिना परमीशन पेड़ कटवाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। गांव चुनिया फार्म के सरपंच पर ग्रामीणों ने सरकारी जमीन से बिना परमीशन, बिना बोली के पेड़ कटवाने का आरोप लगाया है। गांव के लोगों ने एसडीएम कार्यालय सहित अन्य संबंधित विभाग में इसकी शिकायत देकर सरपंच के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजू ने बताया गांव में एक प्लाट पर कई लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इस प्लाट में उन्होंने पेड़ पौधे भी लगाए हुए थे। प्लाट में वे अपने पशु बांधते हैं और कई अन्य काम भी करते हैं। वहीं सरपंच की इस भूमि पर काफी पहले से नजर थी। आरोप है कि कुछ दिन पहले सरपंच ने वहां से बिना बोली एवं परमिशन के पांच पेड़ कटवा दिए। जब उन्हें इसकी भनक लगी तो विरोध किया। एसडीएम कार्यालय सहित कई अन्य विभाग में इसकी शिकायत दी। इस बार में जब गांव के सरपंच मनजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि नियमानुसार इन पेड़ों को काटा गया है। यह पंचायती भूमि है, जिस पर लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ था। अब इस भूमि पर पंचायत घर बनाया जाएगा। बकायदा इसके लिए सीएम की ओर ग्रांट मंजूर की गई है। उनके अलावा जो पेड़ काटे गए हैं, वे इन अवैध कब्जाधारी लोगों ने कटवाए हैं, जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ वीके गोयल ने बताया कि एसडीएम कार्यालय से उन्हें शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराने के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें