फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। लाडवा-कुरुक्षेत्र मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई। लाडवा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी है। पुलिस को दी शिकायत में शिव कॉलोनी निवारसी निवासी संजय कुमार थापा ने बताया कि रविवार रात नौ बजे उसने सड़क किनारे एक करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को पड़ा देखा। इसकी सूचना उसने अपने साथियों और पुलिस को दी। संजय कुमार ने बताया कि मृतक की नाक से खून निकल रहा था। शरीर पर चोट के निशान भी थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें