फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर में तीन बाइक पर सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर में तीन बाइक पर सवार छह गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
बराड़ा रोड पर कार ने वीरवार देर शाम तीन बाइक को टक्कर मार कर छह लोगों को जख्मी कर दिया और मौके से भाग निकले। कार की टक्कर लगने से जख्मी हुए पांच लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। एक घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
कार चालक वीरवार रात साढे़ सात बजे लेकर शाहाबाद से बराड़ा की ओर जा रहा था। जब कार चालक तुरना फार्म के पास पहुंचा तो एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद उसी कार ने कुछ दूरी पर दो अन्य बाइक को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से बाइकों का संतुलन बिगड़ गया और वे दोनों आपस में टकरा गईं। इस हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हेल्पर्स की टीम उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आई। इसमें से पांच लोगों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर सोमा कंपनी का कर्मचारी अंग्रेज, दूसरी बाइक पर रोहताश और संजीव निवासी उगाला। तीसरी बाइक पर अजय अजराना, जसबीर तिगरी और सोनू रतनगढ़ सवार थे। इनमें से अंग्रेज का उपचार यहां के सामुदायिक केंद्र में चल रहा है। अन्य पांचों को पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भागा
अमर उजाला ब्यूरो
पिपली।
एक अज्ञात वाहन ने वीरवार रात साढ़े आठ बजे कुरुक्षेत्र-लाडवा रोड पर पत्रकार दीपक कश्यप की बाइक को टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। यह घटना गांव बीड़ मथाना के निकट हुई। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें राहगीरों की मदद से मथाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। दीपक के मुताबिक वीरवार रात साढ़े आठ बजे दफ्तर से काम निपटाने के बाद गांव मथाना स्थित अपने घर लौटते समय यह हादसा हुआ। इस दौरान सफेद रंग की तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मारी और फरार हो गया। सदर थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें