हेरोइन समेत बाइक चालक काबू
पिहोवा । सीआईए वन की टीम ने गश्त के दौरान कुरुक्षेत्र रोड पर एक बाइक चालक को 25 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ काबू कर उसे न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा है । पुलिस में दर्ज शिकायत में सीआईए वन के एएसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान संजय कुमार वासी धनीरामपुरा के रूप में हुई हैँ । उन्होंने बताया कि गत रात सीआईए वन की टीम कुरुक्षेत्र रोड पर नए बायपास के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उक्त आरोपी को दबौचा और उसके कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दिया ।