फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी की प्लेट देरी से मिलने पर ढाबा मालिक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी की प्लेट देरी से मिलने पर ढाबा मालिक से मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहबाद। जीटी रोड स्थित नटराज पेप्सी ढाबे पर सब्जी की प्लेट देरी से मिलने के कारण एक युवक ने ढाबे के मालिक एवं उसके भाई को मारपीट करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें एलएनजेपी कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। इनमें से एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। शिकायत में नटराज पेप्सी ढाबा के मालिक अंग्रेज सिंह निवासी धंतौड़ी ने कहा कि रात्रि लगभग 8 बजे शरीफगढ़ निवासी रिंकू उनके ढाबे पर पनीर की प्लेट लेने आया। ढाबे पर ग्राहकों की अधिकता होने के कारण सब्जी बनने में देरी हो गई, जिस कारण रिंकू गाली-गलौच करने लगा और देख लेने की बात कही। थोड़ी ही देर में रिंकू अपने साथियों अमन, सिमरण, रजत, सतपाल सहित 4-5 अन्य लड़कों के साथ डंडे लेकर पहुंचा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसका भाई जनकराज छुड़वाने आया तो उसपर भी हमला कर दिया। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी कार, बाइक और वाटर कूलर को भी नुकसान पहुंचाया गया। ढाबे पर बैठे लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में दाखिल कराया गया, जहां से उन्हें एलएनजेपी कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें