पिहोवा। पुलिस ने बीडीपोओ के साथ मारपीट करने और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गत दिवस पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार बीडीपीओ पिहोवा ने बताया कि दिन में उनके कार्यालय में गांव बाखली खुर्द की पंचायती भूमि की बोली थी। वह अपने स्टाफ सहित अपने कार्यालय मे मौजूद थे। बोली की प्रक्रिया करवा रहे थे कि सिकंदर, गुरनाम, सुनील कुमार, धर्मबीर, संजीव, मनदीप सिंह, राम कुमार, सतीश कुमार, राम निवास, जसबीर नंबरदार, गुलाब सिंह, जरनैल सिहं व अन्य वासी बाखली कलां ने उनके कार्यालय में पहुंचकर बोली पर आपत्ति जताते हुए सरकारी ड्यूटी में बाध डालते हुए उन पर हमला कर दिया। उनके द्वारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक रिछपाल सिहं को सौंपी थी। पुलिस ने मामले के आरोपी संजीव कुमार, मनदीप सिंह, सुनील कुमार, धर्मबीर सिंह व गुरनाम सिंह वासी बाखली कलां को गिरफ्तार किया है।