कुरुक्षेत्र।
हत्या के प्रयास मामले में आरोपी भगौड़े को जिला पुलिस के पीओ सैल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब पांच माह से फरार था। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि पीओ सैल की टीम ने एक भगौडे़ आरोपी माना वासी शाहपुर थाना गंगौह जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अप्रैल 2016 मे थाना शहर थानेसर में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। अदालत में विचाराधीन इस मामले में आरोपी को 1 दिसंबर 2017 में भगौड़ा घोषित किया था। पीओ सैल ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।