फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक में आमने सामने भिडंत, एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

पिहोवा। दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव भौरख निवासी निरंजन सिंह ने बताया कि बुधवार रात वह और बलविंद्र सिंह निवासी बड़ा स्याणा के साथ अलग-अलग बाइक पर घर जा रहे थे। स्याणा खुर्द के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने बलविंद्र सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बलविंद्र की बाइक पेड़ से टकरा गई। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने निरंजन सिंह की शिकायत पर आरोपी फुम्मन सिंह निवासी डेरा भाग सिंह चीका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें