फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएसआई से की मारपीट, वर्दी फाड़ी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ईएसआई से की मारपीट, वर्दी फाड़ी, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
शाहाबाद।
पुलिस ने शाहाबाद शहरी चौकी में तैनात ईएसआई से मारपीट करने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में ईएसआई सतविंद्र सिंह निवासी नंनद कॉलोनी थाना पिहोवा ने कहा है कि वह शाहाबाद शहरी पुलिस चौकी में राइडर नं. 13 में बतौर इंचार्ज तैनात है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पांच फरवरी को वह होमगार्ड संदीप के साथ राइडर पर तैनात था कि पुलिस चौकी शाहाबाद से सूचना मिली की एक महिला पत्नी सुखविंद्र सिंह निवासी माजरी मोहल्ला मे झगड़े की शिकायत आई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर सुखविंद्र सिंह, उसका भाई प्रदीप कुमार और एक अन्य युवक मौजूद था। आरोप है कि तीनों ने उनके साथ गाली गलौच शुरू कर दिया और कहा कि तुम यहां कैसे आ गए। सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। शिकायकर्ता ने आरोप लगाया कि तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, पगड़ी उतारकर फेंक दी और वर्दी भी फाड़ दी। इस दौरान उसने भाग कर जान बचाई। तीनों ने धमकी भी दी कि यदि गर दोबारा हमें बुलाने आया तो जान से मार देंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें