फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कैंटर की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक और कैंटर की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। ट्रक और कैंटर की भिड़ंत में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सर्वजीत सिंह निवासी तोडियां पंजाब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और गुरमुख सिंह अपने-अपने ट्रकों में नालागढ़ हिमाचल से माल भर कर जयपुर राजस्थान के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में मलिकपुर पावर हाउस के नजदीक पिहोवा की ओर से एक तेज रफ्तार कैंटर आ रहा था। इससे वह तो बच गया, लेकिन उसके पीछे आ रहे गुरमुख सिंह के ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे गुरमुख बुरी तरह से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से वह घायल गुरमुख को सरकारी अस्पताल पिहोवा ले गया। वहां पर गुरमुख सिंह को मृत घोषित कर दिया। सर्वजीत सिंह ने बताया की दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि इससे ट्रक के अगले हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि इस तरह की दुर्घटना मलिकपुर में हुई है। मामले की जांच एएसआई सुरजीत सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से भाग गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें