फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मेहरा गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मेहरा गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
गांव मेहरा में 29 दिसंबर रात को हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया है। इस गोलीकांड में गांव मेहरा का एक युवक घायल हो गया था। वीरवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि गोलीकांड का मुख्य आरोपी विक्रांत गांव मेहरा में ही छिपा है। इस पर लाडवा के थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने टीम का गठन कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। टीम ने मेहरा में छापा मार कर विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने करीब डेढ़ माह पुराने मामले में आरोपी विक्रांत को गिरफ्तार किया है। उसे रिमांड पर लेकर अन्य आरोपियों और गोली चलाने में प्रयुक्त हथियार के बारे में जानकारी ली जाएगी। गौरतलब है कि लाभ सिंह निवासी मेहरा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 29 दिसंबर 2017 की रात को विक्रांत ने अपने साथियों अरुण, विपिन, जितेंद्र, छोटू राम सभी मेहरा निवासी, संजू शहजादपुर ने उसके बेटे नेकी पर गोली चलाई है। शिकायत के आधार पर लाडवा पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें