राजमार्ग क्षेत्र में वाहन पार्क करने पर होगी सख्ती : नायब सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
थाना प्रभारी नायब सिंह ने कहा है कि राजमार्ग क्षेत्र में वाहन पार्क करने वालों वाहन चालकों पर सख्ती की जाएगी। इन वाहन चालकों की लापरवाही से हादसे होते हैं। थाना परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नौगजा पीर, मारकंडेश्वर मंदिर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन पार्क करने वालों पर सख्त नजर रखी जाएगी। इन क्षेत्रों में पार्क किए गए वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही चालकों खिलाफ केस भी दर्ज किया जाएगा। थाना प्रभारी ने लोगों को चेतावनी दी कि ले-बाई क्षेत्र को छोड़कर अन्यत्र कोई व्यक्ति वाहन पार्क न करे। यदि ऐसा कोई वाहन पाया गया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की और कहा कि यदि कोई वाहन ले-बाई क्षेत्र को छोड़कर कहीं भी खड़ा करें।