फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों से 85 गोवंश आजाद कराये, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्करों से 85 गोवंश आजाद कराये, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
गांव गुमथलागढू के पास दो जिलों की पुलिस ने दो बंद ट्रॉलों से पांच गो तस्करों को काबू कर उनके कब्ज से 85 गोवंश को आजाद कराया। इनमें से तीन गाय की मौत हो गई। पुलिस ने पांच गो तस्करों झुंझार सिंह, मंगल सिंह, रेशम सिंह, सुरमुख सिंह और बलविंद्र सिंह निवासी पंजाब को दबोचा है। दोनों गाड़ियों के चालक मौके से भाग निकले। एचएसओ जय नारायण शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पशु तस्कर दो ट्रॉलों में गोवंश को भरकर यूपी ले जाने की फिराक में हैं। इन ट्रॉलों पर कटेंनर रखे हैं और उनमें गोवंश भरे गए हैं। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर ली। इस पर दोनों ट्रक कैथल की ओर से भाग निकले। इसके बाद कैथल पुलिस को सूचना देकर ट्रकों का पीछा करने के लिए कहा गया। ट्रक चालक कैथल पुलिस को चकमा देकर वापस पिहोवा की तरफ भाग निकले। गांव गुमथला गढू चौकी के पास पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें