फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से पलंबर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से पलंबर की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
मुलतानी कॉलोनी में एक गली में काम करते समय कार की चपेट में आने से एक पलंबर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूजा कॉलोनी के कली राम के रूप में हुई। मृतक के पुत्र ईश्वर ने बताया कि उसके पिता मुलतानी कॉलोनी में स्थित एक गली में गड्ढे में नल लगा रहे थे। इस दौरान वहां से एक कार चालक आया। वह गड्ढ़ा होने की वजह से उसके पिता को नहीं देख पाया और कार उसके ऊपर चढ़ा दी। इससे उसके पिता कली राम कार की चपेट में आ गए। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक कली राम के पुत्र की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें