फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद-साहा रोड पर ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मृतक की पहचान रविकांत वासी गांव दाऊमाजरा के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को अपनी शिकायत में मनजीत सिंह वासी दाऊमाजरा ने बताया कि शनिवार को उसका भाई रविकांत और गांव का ही गुरप्रीत मोटरसाइकिल पर सवार होकर शाहाबाद से गांव की ओर आ रहे थे। साहा चौक पर ट्रक चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रविकांत और गुरप्रीत सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रविकांत को मृत घोषित कर दिया और गंभीरावस्था में गुरप्रीत को रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें