फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में चालक की हृदय रुकने से मौत, सहायक ने संभाली कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर - 39 आर
विज्ञापन

चलती बस में चालक की हार्ट अटैक से मौत, सहायक ने बचाई 55 सवारियों की जान
- बड़ा हादसा टला, मध्यप्रदेश से अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। कुरुक्षेत्र से अंबाला की ओर जा रही बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक पड़ गया। वह बस से संतुलन खो बैठा तो साथ बैठे सहायक ने स्टीयरिंग संभाल ली और 55 सवारियों की जान बचा ली। सहायक बस को सवारियों सहित आदेश अस्पताल में ले गया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया।
मामला सोमवार शाम का है। मध्यप्रदेश छतरपुर से अमरनाथ यात्रा के लिए 55 श्रद्धालु चले थे। जीटी रोड पर सूरज ढाबा के नजदीक चालक राजेश की तबीयत बिगड़ गई और बस असंतुलित होने लगी। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ड्राइवर के साथ बैठे सहायक दीपक ने बस की स्टीयरिंग संभाली और बस रोककर ड्राइवर को सीट पर लिटाया। इसके बाद वह बस को सीधे आदेश अस्पताल मोहड़ी ले गया। यहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि हृदय गति रुकने के कारण राजेश की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं दूसरी ओर आदेश अस्पताल प्रशासन ने सभी यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की तथा हेल्पर्स सोसायटी के प्रधान तिलक अग्रवाल के नेतृत्व में उनकी टीम ने नाश्ते तथा दोपहर एवं रात के भोजन की व्यवस्था की। बस के मालिकों ने अन्य चालक की व्यवस्था की तथा श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें