ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
बहादुरगढ़ (ब्यूरो)। गांव दुल्हेड़ा में बुधवार देर शाम ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने वीरवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान दुल्हेड़ा निवासी अमित (32) के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार अमित बुधवार की सायं किसी काम के सिलसिले में बाजार गया हुआ था। वह सड़क किनारे चल रहा था, इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने अमित को संभाला और परिजनों को सूचना मिली। परिजन उसे बहादुरगढ़ के अस्पताल में लेकर आए, यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीरवार की सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया।
-