अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। पुलिस ने लड़ाई झगडे़ के मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में डेरा चनारथल रोड गांव धंतौडी निवासी सोहन लाल ने कहा है कि उसके घर पर उसकी पत्नी कमलेश व पुत्रवधू रहते हैं तो उनके पड़ोस में उसका भाई प्रेम भी रहता है। गली में सांझा समर्सीबल ट्यूबवेल लगा हुआ है जिससे दोनों घर पानी का प्रयोग करते हैं। पानी की बात को लेकर दोनों में झगड़ा रहता है। शिकायत में कहा गया है कि देर शाम उसकी पत्नी कमलेश ने प्रेम व उसके परिवार को कहा है कि उन्हें पानी की जरूरत है, जिस पर बलबीर व अंकित दोनंो उसकी पत्नी से गाली गलौच करने लगे। इसी बीच प्रेम चन्द घर से निकलकर आया और धमकी देने लगा। शिकायत में कहा गया कि बलबीर ने उसकी पत्नी पर ईंट से वार किया जो उसके सिर में लगी। उसकी पत्नी द्वारा शोर मचाने पर प्रेमचंद उसकी पत्नी, लड़का बलबीर, पोता अंकित उसके घर में आ गए और उन दोनो पर हमला कर दिया। बचाव बचाव का शोर सुनकर वह पड़ोसियों को आता देखकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल कमलेश को इलाज के लिए शाहाबाद के सामुदायिक केंद्र में भर्ती करवाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एलएनजेपी सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र रैफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।