सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
इस्माईलाबाद/बाबैन। अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। थाना इस्माईलाबाद में सुरजीत सिंह वासी अजरावर ने शिकायत देकर बताया कि राजेंद्र वासी धुराला अपनी बाइक पर इस्माईलाबाद की तरफ जा रहा था। इस दौरान एक अज्ञात कार चालक ने गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए निजी पैलेस ठसका मीरांजी रोड पर टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं थाना बाबैन में दी शिकायत में पवन कुमार वासी बरगट थलीपुर ने बताया कि कंबाइन चालक सुखदेव सिंह ने लापरवाही से चलाते हुए 6 अक्तूबर 2018 को उसके भाई रणधीर सिंह को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।