कोहरे ने ली एक की जान
शाहाबाद।
घने कोहरे के चलते गांव मोहडी के नजदीक एक मोटरसाइकिल चालक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान तेजेंद्र निवासी अंबाला शहर के रूप में हुई है। मृतक की पहचान मोटरसाइकिल के कागजों के आधार पर हो सकी। हेल्पर्स की टीम ने मौके पर जाकर शव उठाया और पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।