युवती से मोबाइल छीनने वाला आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। साआईए-2 पुलिस ने युवती से मोबाइल फोन छीनने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से छीना गया मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 9 जून 2018 को हमीक्षा वासी कामरेड कॉलोनी सिरसला निकट स्काइट कॉलेज ने थाना शहर थानेसर में दी शिकायत में बताया कि वह निजी काम निपटाकर अपने घर वापस जाने के लिए पुराने बस स्टैंड के मेन गेट के पास बस का इंतजार कर रही थी। करीब 3.10 बजे दिन में बाइक पर एक युवक उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच साआईए-2 पुलिस को सौंपी थी। सीआईए-2 के एएसआई महेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर फोन बरामद कर लिया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।