हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
बाबैन पुलिस ने करीब सप्ताह पहले घर में घुसकर हमला करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 30 अक्तूबर को थाना बाबैन में दी शिकायत में गांव रामशरण माजरा निवासी शिव कुमार ने बताया कि 28 अक्तूबर को मोनू उर्फ सोनू, अक्षित और मोहित ने उसके घर में घुसकर उसे और उसकी पत्नी पर हमलाकर कर दिया था। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घर मे घुसकर हमला करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।