फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने होटल पर की रेड, आपतिजनक हालत में मिले युवक-युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी के लिए महत्वपूर्ण,
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
पुलिस ने सूचना के आधार पर वीरवार को झांसा रोड पर स्थित एक होटल में छापेमारी की। वहां एक युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में काबू किया। पुलिस अधिकारी राजेश्वर, महिला पुलिस अधिकारी तारो देवी और सिपाही मोहन लाल झांसा रोड पर गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली की एक महिला झांसा रोड पर होटल अमन में वेश्यावृत्ति करवाने के लिए बाहर से लड़कियां लाती है। उन्होंने अपने ड्राईवर सोनू को आज भी एक लड़की को लाने के लिए भेजा है। यह ड्राइवर लड़की को होटल में लाया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर होटल के कमरा नंबर 106 में छापेमारी की तो वहां एक युवक और एक युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। पूछताछ में युवती ने अपने को अमेठी, उत्तरप्रदेश का बताया। वह वर्तमान में जहांगीरपुरी में किराए के मकान में रह रही है। युवक ने अपना नाम अनिल कुमार निवासी फुरलक, घरोंडा जिला करनाल बताया। अनिल ने पुलिस को बताया कि उसे ड्राइवर सोनू ने ऑफर दिया था। 6500 रुपये में लड़की की पेशकश की। उसने पिपली में उसे यह राशि दी और उसने मोबाइल पर कई लड़कियों के फोटो भेजे। इसमें उसने पकड़ी गई युवती को पंसद किया। वह आज उसे लेकर आया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें