फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर साईकिल व ट्रक की भिडंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। सुनारियो चौक के नजदीक बाइक और ट्रक की भिड़ंत होने पर गांव झंडौला निवासी युवक बीर सिंह की मौत गई। गांव झंडौला निवासी श्याम लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई बीर सिंह रात के करीब एक बजे शाहबाद की तरफ से अपने गांव झंडोला की तरफ जा रहा था। बाबैन में अशोक कंप्यूटराइज धर्मकांटे पर खडे़ ट्रक ट्रॉले में उसकी बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि चालक ने ट्रक लापरवाही से खड़ा किया था। इस वजह से दुर्घटना हुई है। बाबैन थाना प्रभारी दलीप सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें