फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायदाद हड़पने के लिये पति को दिया जा रहा था धीमा जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जायदाद हड़पने के लिये पति को दे रही थी धीमा जहर
विज्ञापन

- सास की शिकायत पर मामला दर्ज, पत्नी दो दिन के रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पत्नी, साली व साढ़ू पर जायदाद हड़पने की साजिश रच कर धीमा जहर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सास की शिकायत पर उक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पत्नी को हिरासत में ले लिया है। वहीं आरोपी पत्नी के जीजा और उसकी बहन की गिरफ्तारी समाचार लिखे जाने तक नहीं हुई। जानकारी के अनुसार सेक्टर-3 वासी उपदेश कौर ने 15 सितंबर को शिकायत दर्ज कार्रवाई थी कि रेणुका उर्फ रेनू सिंह, उसकी बहन मीना साहनी व जीजा मदन साहनी वासी पिहोवा ने उसके पुत्र मनदीप सिंह की जायदाद हड़पने के लालच में उसको करीब डेढ़ साल से धीमा जहर देकर मारने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने इस शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रेणुका उर्फ रेनू सिंह को गिरफ्तार कर अदालत मेें पेश किया, जहां उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें