फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने अपहरण कर युवक को पीटा, गंभीर अवस्था में छोड़कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार युवकों ने अपहरण कर युवक को पीटा, गंभीर अवस्था में छोड़कर फरार
विज्ञापन

- दो को नामजद कर कई हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। कार सवार युवकों द्वारा एक युवक का अपहरण कर उसकी जमकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। हमलावर युवक को गंभीर अवस्था में लाडवा छोड़कर फरार हो गए। मामला पैसे के लेन-देन से संबंधित बताया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो व्यक्तियों को नामजद करने के साथ 5 के खिलाफ विभिन्न धारों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में सुरेश निवासी जलालुदीन माजरा थाना बाबैन ने बताया कि वह दोस्त गौरव के साथ अपनी कार में लाडवा से कुरुक्षेत्र जा रहे थे। जैसे ही वह पिपली मार्ग स्थित संदीप पेट्रोल पंप पर रुके तो पीछे से आई कार से चार-पांच सवारों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया गया कि उसका अपहरण कर कार में डालकर गांव सलेमपुर के पास एक ट्यूबवेल पर ले गए। वहां पर पहले से ही मौजूद 5-6 लोगों ने उनके साथ मारपीट की तथा उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे आरोपी लाडवा देवी मंदिर के पास फेंक कर चले गए। शिकायत के आधार पर लाडवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संदर्भ में खबर लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। लाडवा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुरेश कुमार की शिकायत पर गांव जैनपुर के जसविंदर और सुखविंदर सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। मामला पैसे का लेन-देन का बताया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें