ट्रेन की चेपट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कुुुरुक्षेत्र । गांव सुंदरपुर के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव का पोर्स्टमाटम करवाने के बाद शव की शिनाख्त के लिए उसे लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के शवगृह में रख दिया है। जीआरपी के एसआई सुभाष चंद ने बताया कि सुबह साढे़ नौ बजे फोन पर उन्हें एक युवक का शव रेलवे लाइन पर होने की जानकारी मिली। उसकी गर्दन कटी हुई थी। उसके चेहरा पता नहीं चल रहा था। उसकी जेब से किसी प्रकार की कोई आईडी भी नहीं मिली। आस-पास पता करने पर भी उसके बार में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। एसआई सुभाष ने बताया कि शव शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए शवगृह के फ्रिजर में रखवा दिया है।