अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। गांव बीड़ मंगौली में एक महिला पर डंडों बिडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला कमलेश देवी ने बाबैन थाना में दर्ज शिकयत में बताया कि बीड़ मंगौली निवासी नरंजन, दलजीत सिंह, गुरमीत, चरणजीत, पिंकी व नरंजन की पत्नी ने उस पर डंडों बिडों से हमला किया। उसने बताया कि उसका पति थ्री व्हीलर चलाने का काम करता है और वह नरंजन का रास्ते में खड़ी बुग्गी को साइड में करने के लिए कहता था लेकिन जब इस बार उसने बुग्गी को साइड में करने के लिए कहा तो सभी लोगों ने मेरे पति व मुझ पर डंडों बिडों से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।