फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकुश हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अपराध शाखा-2 ने अंकुश वासी अमीन की हत्या करने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि 24 नवंबर 2018 को गांव अमीन में आपसी पार्टीबाजी के चलते अंकुश पुत्र सतीश कुमारकी उसके घर में इसी गांव के कुछ लड़कों ने अन्य साथियों के साथ हमला करके हत्या कर दी थी। इसमें सात हत्यारे पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार करलिए थे। वहीं पांच की गिरफ्तारी अभी होनी थी। इसमें बच्ची निवासी सरस्वती कॉलोनी खेड़ी मारकंडा को अपराध शाखा के महेंद्र की टीम ने पांच मई को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अमीन निवासी अंकुश की हत्या करने की वारदात में भी शामिल था। अपराध शाखा-2के उपनिरीक्षक शरणजीत की टीम ने अंकुश कीहत्या करने में शामिल नवदीप उर्फ चीमा वासी मोहन नगर को कीर्ति नगर कुरुक्षेत्र सेगिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जिन्हें आगामी पूछताछके लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी अभी भी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें