सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर घूमने के लिए आई महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार शाम को काबू कर लिया। मेडिकल के बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लाडवा क्षेत्र की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दी थी कि वह अपने बच्चों के सन्निहित सरोवर पर घूमने गई थी। यहां तीन युवकों ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठा के ले गए और ज्योतिसर के नजदीक नरवाना ब्रांच के साथ लगती खाली जगह में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना प्रभारी प्रवीण कौर ने बताया कि तीनों आरोपी देवीदासपुरा निवासी लवली, योगेश और गुलशन को गिरफ्तार कर लिया गया है।