फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजीलेंस एवं बिजली निगम ने की छापेमारी, 4 चोरी के केस पकड़ 2 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विजीलेंस एवं बिजली निगम ने की छापेमारी, 4 चोरी के केस पकड़ 2 लाख का जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। विजीलेंस की टीम एवं बिजली निगम अधिकारियों की टीम ने ग्रामीण इलाकों में छापेमारी करके 4 बिजली चोरी के केस पकड़े। इस दौरान अधिकारियों ने उनपर 2 लाख रुपए का जुर्माना ठोका। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के रमेश कुमार ने बताया कि बिजली चोरी पकडो अभियान चलाया गया है। बीती रात गांव डाडलू एवं पाडलू में जांच अभियान चलाया गया, जहां गांव डाडलू में 1 तथा गांव पाडलू में 3 बिजली चोरों को काबू किया गया। छापामारी टीम में विजीलेंस विभाग के एएसआई चिरंजी लाल, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार एवं वीरेंद्र कुमार सहित बिजली निगम के एसडीओ गौरव लोचब, जेई राजकुमार, सुरेंद्र सेठी, दलबीर सिंह, नरेश कुमार, पिंदर कौशल, संजीव कुमार, सचिन राणा सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें