फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल मर्डर मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । पुलिस ने अक्तूबर 2017 में मोहन नगर के पास राहुल नामक युवक को पीट-पीटकर जान से मारने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 23 अक्तूबर 2017 को रात 11 बजे थाना शहर थानेसर के तहत आने वाले मोहन नगर के पास राहुल निवासी सिल्वर सिटी कुरुक्षेत्र पर 4-5 मोटरसाइकिलों से आए 20 युवकों ने डंडों और तेजधार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया था। राहुल की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने सुरेंद्र शर्मा निवासी भागलपुर बिहार वर्तमान निवासी सिल्वर सिटी नजदीक स्काइट कॉलेज के बयान पर मर्डर का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने तीन आरोपियों प्रशांत उर्फ लाडी निवासी पटेल नगर थानेसर, गुरप्रीत सिंह डेरा रामपुरा अमीन रोड कुरुक्षेत्र व रजत उर्फ काली निवासी आजाद नगर को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार व मोटरसाइकिल बरामद की थी। पुलिस टीम ने मर्डर मामले में एक और आरोपी आशीष उर्फ सिटी निवासी गांधी नगर थानेसर को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किया गया स्लॉटर बरामद किया था। उसके बाद पुलिस की टीम ने मामले के दो और आरोपियों जानी उर्फ जय प्रकाश निवासी सुंदरपुर व शम्मी कुमार निवासी डीसी कॉलोनी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया था। 5 मई को अपराध शाखा एक इंचार्ज निरीक्षक केवल सिंह की टीम ने मामले के एक और आरोपी उमेश उर्फ बबलू निवासी पटियाला बैंक कॉलोनी अमीन रोड को गिरफ्तार किया था। 11 मई को पुलिस ने मामले के एक और आरोपी जसबीर सिंह उर्फ कालू निवासी आकाश नगर को गिरफ्तार किया था। अब अपराध शाखा एक इंचार्ज निरीक्षक केवल सिंह की टीम ने आरोपी अक्षय मस्ताना निवासी मोहन नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया डंडा बरामद कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें