फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख लूटने वालों का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख लूटने वालों का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
सरस्वती गैस एजेंसी के कर्मचारी से दो लाख रुपये लूटकर फरार हुए कार सवार बदमाशों का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया। बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें गश्त कर रही हैं। एसएचओ जयनारायण शर्मा ने बताया कि कुछ सबूतों के आधार पर पुलिस ने अंबाला और पटियाला में दबिश दी, लेकिन वहां से कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई। घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को गाड़ी ट्रेस करने में मदद मिली है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही लुटेरों की पहचान कर ली जाएगी। सीआईए की टीमें भी अपने स्तर पर खोजबीन में लगी हैं। बता दें कि बुधवार को सरस्वती गैस एजेंसी के कर्मचारी जोगी राम से कार सवार चार बदमाश दो लाख रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गए थे। कर्मचारी जोगी राम इस कैश को लेकर यूको बैंक में जमा करवाने जा रहा था। घटना के बाद से पुलिस नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। जोगी राम के अनुसार बदमाशों के पास कोई हथियार नही थे ना उन्होंने चेहरे ढके हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें