फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने बाइक सवार दंपति जख्मी, एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने बाइक सवार दंपति जख्मी, एक नामजद
विज्ञापन

पिहोवा । गांव खेड़ी शीशगरां के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव नीमवाला निवासी वजीर सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को वह अपनी पत्नी बीरमती के साथ बाइक पर सवार होकर गांव बुड़नपुर से अपने गांव की ओर जा रहा था। जब वे गांव खेड़ी शीशगरां सती मंदिर के पास पहुंचे तब सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर दे मारी, जिससे वे दोनों बाइक समेत सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। दुघर्टना के बाद ट्रैक्टर चालक मौकेे से फरार हो गया। पुलिस ने जख्मी वजीर सिंह की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक शमशेर सिंह निवासी गांव खेड़ी शीशगरां के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें