सड़क दुर्घटना में एक की मौत
शाहाबाद। जीटी रोड पर नौगजा पीर के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव कल्याणा निवासी महेंद्र सिंह अपने पशुओं के लिए नजदीक से घास लेने बाइक पर गया था। जब वह नौगजा पीर के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए आदेश अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।