फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से बेच डाले आढ़ती के चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखे से बेच डाले आढ़ती के चावल, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
कुरुक्षेत्र।
शाहाबाद में एक आढ़ती के साथ धोखा करके उसके चावल बेच दिए गए। इस संबंध में पुलिस ने ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना शाहाबाद में दी अपनी शिकायत में सुशील कुमार गर्ग ने बताया कि उसकी शाहाबाद में आढ़त की दुकान है। उसने दिल्ली की एक फर्म को चावल बेचा था। इसके लिए उसने ट्रांसपोर्ट से ट्रक मंगाया। दिल्ली की फर्म के लिए उसने 16 जनवरी को ट्रक में 462 कट्टे चावल लोड किए थे। बताया गया कि सोनीपत निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र कुमार और ट्रक मालिक देवेंद्र कुमार ने धोखे से रास्ते में ही ट्रक से 250 कट्टे चावल उताकर बेच दिए। इनकी कीमत करीब 4 लाख रुपये है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रक मालिक और चालक दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें