चोरों ने वीरवार देर रात एक खोखे का ताला तोड़कर 48 मुर्गे व नकदी चोरी कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी अपनी शिकायत में वाल्मीकि नगर निवासी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि उसका बराडा रोड पर चिकन का खोखा है। वीरवार को वह 62 मुर्गे खरीद कर लाया था जिसमें से उसने 14 मुर्गे बेच दिए थे तथा 48 मुर्गों को लोहे के पिंजरे में बंद कर दिया। रात को दुकान पर उसका नौकर मौजूद था। सुबह उसके नौकर ने बताया कि तीन नकाबपोश चोरों ने खोखे का ताला तोड़ लिया और मुर्गों को कट्टे में डाल लिया। जैसे ही उसने उसे फोन करना चाहा तो उक्त लोगों ने उसका फोन भी छीनकर उसे धमकी देते हुए 1200 रुपये नकदी व 48 मुर्गे चुराकर मौके से फरार हो गए।