फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने फेसबुक पेज पर अफवाह फैलाने के जुर्म में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये जानकारी पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल लक्ष्मण कॉलोनवासी अमन शर्मा पुत्र श्रीनिवास शर्मा ने थाना शहर थानेसर में पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने शिकायत में कहा था कि भारत ही नही वैश्विक महामारी के बीच कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर व व्हट्एप पर अपने गलत विचारों के माध्यम से अफवाह फैला रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि किसी ने सोशल मीडिया पर थानेसर की आवाज नाम का फेसबुक पेज बनाया हुआ है। जिस पर धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के साथ समाज सेवा का मजाक बनाया जा रहा है। आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाना कानूनी अपराध है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि पुलिस द्वारा निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों को जप्त करने के साथ-साथ 149 वाहन चालकों के चालान भी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें