फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के ध्यानार्थ
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कनाडा भेजने के नाम पर करीब साढ़े सात लाख की धोखाधड़ी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी संजय सिंह वासी गोंदर जिला करनाल को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। जानकारी देते हुए एएसपी कर्ण गोयल ने बताया कि 22 जून 2021 को थाना ईस्माइलाबाद के अंतर्गत रहने वाली एक विधवा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास चार बच्चे हैं, जोकि सभी बेरोजगार हैं। उसके सबसे छोटे पुत्र विक्रम सिंह को कनाडा भेजने के लिए संजय सिंह व उसकी पत्नी पूजा वासी डॉक्टर कॉलोनी अंबाला शहर ने वर्ष 2020 में उससे सात लाख 53 हजार रुपये लिए थे। उसने ये रकम अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर दी थी। आरोपी उसके पुत्र को विदेश भेजने के लिए जनवरी 2021 तक लारे लगाते रहे। अब दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए हैं। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच 19 फरवरी को थाना इस्माईलाबाद पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जिसे अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें