फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से हमला करके युवक को जख्मी करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह पहले चाकू से हमला करके युवक को जख्मी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक अपने दोस्त के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। इसी दौरान आरोपी ने उसके गले पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया था। युवक को इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया था। पुलिस ने आरोपी युवक अमन वासी मनियारपुर को गिरफ्तार करके अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 28 अक्तूबर को आदर्श वासी मुनियारपुर ने थाना सदर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 27 अक्तूबर की शाम उसकी अमन के साथ गादली में कहासुनी हो गई थी। उसके बाद वह अपने गांव मुनियारपुर में आ गया था। उसी दिन उसके दोस्त प्रदीप वासी मनियारपुर का जन्मदिन था। वह शाम को अपने दोस्त प्रदीप की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए उसके घर गया था। वहां पर गौरव, विनोद, सुखबीर वासी मनियारपुर भी आए हुए थे। वह प्रदीप के घर से बाहर निकला ही था कि तभी अमन ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था, जो उसके गले में लगा था। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें