फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से पर्स छीनने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गत दिनों महिला के हाथ से बैग छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बैग में महिला का मोबाइल, सात हजार रुपये नकदी, एक चेक सहित अन्य जरूरी कागजात थे। पुलिस ने आरोपी युवराज आनंद उर्फ गौरा बिल्ला वासी सेक्टर-13 कुरुक्षेत्र के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर आरोपी को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 13 दिसंबर को थाना सदर थानेसर के अंतर्गत सेक्टर-5 में रहने वाली महिला आशा रानी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि वह स्कूल से अपनी ड्यूटी खत्म करके घर पहुंची थी। जैसे ही उसने अपने घर के रैंप पर पांव रखा तो स्कूटी सवार एक युवक उसके पास आया और उसके हाथ से बैग छीनकर फरार हो गया था। उसने उसका पीछा भी किया, मगर वह भागने में कामयाब हो गया था। उसके पर्स में मोबाइल, एक चेक, सात हजार रुपये नकदी सहित अन्य जरूरी कागजात थे। शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच सीआईए-1 को सौंपी थी। जांच करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी युवराज आनंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर आरोपी को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें