फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से मोटर की केबल काटने वाले चोरों का गिरोह सक्रिय, एक रात में दस जगह काटी केबल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों से मोटर की केबल काटने वाला चोरों का गिरोह सक्रिय हो रहा है। आए दिन किसी ने किसी किसान की मोटर से चोरों द्वारा केबल काटने के मामले सामने आ रहे हैं। 24-25 नवंबर की रात को भी गांव तंगोली से कई किसानों की मोटर से चोरों द्वारा केबल काटने का मामला सामने आया है। गांव तंगोली वासी किसान गुरमेल सिंह ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि उनके खेतों से 24 नवंबर की रात को अज्ञात चोर मोटर की केबल चोरी करके ले गए। उसी रात को किसान रायसिंह, करनैल सिंह, सुमेर चंद्र, कुलवंत सिंह, गुरजंट सिंह, गुरमीत सिंह, हर्षदीप सिंह, जसविंद्र सिंह आदि किसानों की मोटर की केबल भी चोर काट कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि इस समय गेहूं के खेतों में सिंचाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। ऐसे में केबल काटने वाले चोरों का गिरोह भी पूरी तरह से सक्रिय है, जिससे किसानों की रातों की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें