फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीबी ने छापामारी करके घर से बरामद किया 2.185 किलो गांजा व 1.800 किलो भांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसएनसीबी यूनिट अंबाला ने रविदास नगर स्थित एक घर पर छापामारी करके छत से 2.185 किलो गांजा व 1.800 किलो सुखी भांग बरामद की। रविवार को पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रविदास नगर वासी रजेश उर्फ राजेश कुमार वासी रविदास नगर ने घर में नशीला पदार्थ छुपा रखा है। सूचना पर पुलिस ने छापामारी करके आरोपी के घर की छत से नशीला पदार्थ बरामद किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र कर्ण गोयल ने बताया कि 4 नवंबर को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट अंबाला की टीम झांसा रोड पर रोटरी चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि रजेश गांजा बेचने का धंधा करता है। उसके मकान की छत पर एक सफेद रंग की पॉलिथीन में गांजा रखा है। अगर छापामारी की जाए तो घर की छत से काफी मात्रा में गांजा बरामद हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम सतर्क हो गई तथा पुलिस उप-अधीक्षक नरेंद्र सिंह को साथ लेकर मौके पर छापामारी कर दी। छापामारी के दौरान पुलिस को रजेश के घर की छत से दो किलो 185 ग्राम गांजा व एक किलो 800 ग्राम सुखी भांग पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके आरोपी रजेश की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें