फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल कर्मी से मारपीट कर नकदी छीनने का तीसरा आरोपी काबू, रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गत दिनों होटल में घुसकर कर्मचारी से मारपीट कर नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अनिल उर्फ सोनू वासी करहंस (पानीपत) को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 22 अक्तूबर को पुलिस को दी अपनी शिकायत में संदीप वासी बाबैल (पानीपत) ने बताया था कि वह शाहाबाद में एक होटल पर कार्यरत है। 21 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे वह होटल के गल्ले पर बैठा था। तभी सोनू वासी करहंस व काला वासी डिकाडला (पानीपत) शराब पीकर होटल पर आए और शराब पीने की जिद करने लगे थे। उसने शराब पीने से मना कर दिया, जिससे गुस्सा होकर दोनों होटल में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने उसके गले की चैन, हाथ में पहना कड़ा और कैश काउंटर की चाबी छीन ली। आरोपी गल्ले से लगभग 66 हजार रुपये लेकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। उसके भाई सुरेंद्र ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। शिकायत पर थाना शाहाबाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच सीआईए-1 को सौंपी थी। सीआईए-1 ने मामले की जांच करते हुए मुख्य आरोपी सुरेंद्र उर्फ काला को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से छीने गए 15 हजार रुपये व एक चाकू बरामद किया था। 8 नवंबर को पुलिस ने आरोपियों को शरण देने के आरोप में चतर सिंह वासी गंदापुरा (यमुनानगर) को भी गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी अनिल उर्फ सोनू को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें