फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने के आरोप में दो के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव दुखेड़ी वासी किरण पाल सिंह ने कहा कि वह नैब सिंह के पास नौकरी करता है। रात के समय वह आदेश अस्पताल मोहड़ी के पीछे नैब सिंह के खेतों में कार्य कर रहा था कि उसी समय नैब सिंह व एक अन्य आदमी अपने हाथ में बिंडा लेकर आया और आते ही उससे गाली गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने बिंडे से हमला कर दिया। बिंडे की चोट से उसकी टांग टूट गई। शोर मचाने लोगों को इकट्ठा होते देख दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें