फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जगह से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर सहित चुराई नकदी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अलग-अलग जगह से चोर कीमती सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस में गांव खानपुर कोलियां वासी रघबीर ने शिकायत दर्ज कराई कि वह बेलदार का काम करता है। उसके गांव खानपुर में दो मकान हैं। 6 नवंबर की रात 9 बजे वह अपने मकान में सोया हुआ था। यह मकान उसके दूसरे मकान के सामने ही है। चोर उसके दूसरे घर की अलमारी में रखे 80 हजार रुपये नकद, सोने की दो बालियां, दो कोके, दो चांदी की पाजेब व 15 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। जब वह सुबह उठा कर मकान में गया तो देखा घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं हरि नगर वेलफेयर सोसायटी वासी बलराम ने सेक्टर-7 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि वह 6 नवंबर को अपने परिवार सहित हांसी गया हुआ था। रात के समय चोरों ने उसके मकान के ताले तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोर मकान से तीन जोड़ी बालियां, दो सोने के कोके, एक सोने की अंगूठी, सोने की कान की छोटी बाली, 500 ग्राम चांदी, पांच हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी व छोटी बाली चुरा ली। अन्य मामले में गांव मोहनपुर के जंगबीर सिंह ने शाहाबाद थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि चोरों ने 6 नवंबर की रात को गांव के सरकारी ट्यूबवेल का दरवाजा तोड़कर केवल को काट लिया और स्टार्टर को तोड़ दिया। यह सब चोरी की नीयत से गया। इससे गांव में पानी बंद हो गया और भारी नुकसान हुआ हैं। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें